Travel

mohanbhaya's picture

"थाईलैंड --स्माइएलिग कंट्री"

"थाईलैंड --स्माइएलिग कंट्री"  read more »

Mannu Bhandari, Hindi Novelist, Hindi literature,

IVideo: 
See video

Mannu Bhandari is a well known Hindi novelist and short story writer. She is famous for her two novels Aapka Banti and Mahabhoj. Mannu Bhandari, Indian writer; Courtesy - Sahitya Akademi, New Delhi. For more information click - www.indiavideo.org

रेल कर्मचारियों से संयुक्त अपील

केन्द्रीय रेल मंत्री कुमारी ममता बनर्जी, रेल राज्य मंत्री श्री ई. अहमद और श्री के.एच. मुनियप्पा, समूचे रेल बोर्ड और रेल कर्मचारी यूनियनों के प्रमुखों ने एक लिखित संयुक्त अपील में रेल कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे अपने सच्चे प्रयासों और कड़ी मेहनत से रेल प्रणाली को मजबूत बनाएं ताकि रेलवे कुशलता के मामले में किसी अन्य संगठन से पीछे न रहे । यह संयुक्त अपील देश भर में सभी रेलवे कर्मचारियों को भेजी गयी है और उनसे ऐसा सच्चा प्रयास और कड़ी मेहनत करने का अनुरोध किया गया है कि रेलवे कुशलता के मामले में किसी अन्य संगठन से पिछड़ने न पाये । यह संयुक्त अपील रेल विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के परिवारों के सदस्यों को भेजी गयी है और उसमें कहा गया है कि रेलवे का यह विशाल तंत्र रेल कर्मचारियों की गहन निष्ठा और कठिन परिश्रम के ही बलबूते पर चल रहा है ।

रेल कर्मचारियों की क्षमता और आस्था में अमिट विश्वास रखते हुए कहा गया है कि वे जनता और राष्ट्र के सर्वोच्च हित को ध्यान में रखते हुए कठिन श्रम और निष्ठा बनाये रखते हुए सेवा के आदर्श रूप को संजोए रखें ।  read more »

अतुल्य भारत को विश्व पर्यटन पुरस्कार

पर्यटन मंत्रालय के अतुल्य भारत अभियान को विश्व यात्रा पुरस्कार प्रदान किया गया है । लंदन में 9 नवम्बर, 2009 को आयोजित शानदार समारोह में पर्यटन मंत्री कु. सैलजा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया । इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के अपर महानिदेशक और भारत पर्यटन, लंदन के निदेशक श्री जगदीश चन्द्र भी उपस्थित थे ।

10 नवम्बर को पर्यटन मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट में भारत मंडप का उद्धाटन किया । इस अवसर पर ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त और पर्यटन व्यापार के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे । वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट अंतरराष्ट्रीय यात्रा से सम्बध्द प्रमुख मेला है, जो विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को प्रदर्शन करने का अवसर उपलब्ध करना है।  read more »

आरएसी यात्रियों को बिस्तर

रेल में वातानुकूलित श्रेणी में आरएसी के यात्रियों को बिस्तर मिलेगा
दूरांत एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के यात्रियों के लिए भी बिस्तर

रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी रेलगाड़ियों में वातानुकूलित श्रेणियों में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को कंबल और चादर दिए जा सकते हैं क्योंकि उनके किराये में बिस्तर शुल्क शामिल है और जो वातानुकूलित श्रेणी में आवश्यक भी है।

फिलहाल आरएसी यात्रियों को वातानुकूलित श्रेणियों (वातानुकूलित कुर्सीयान को छोड़कर) में बिस्तर की सुविधा नहीं दी जाती है क्योंकि एक बर्थ पर आरएसी के दो यात्रियों की हिस्सेदारी रहती है।  read more »

Syndicate content