ब्लैकबेरी फोन बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) भारत सरकार को सभी डाटा उपलब्ध कराने को लेकर राजी हो गई अब ब्लैकबेरी विवाद समाप्त हो रहा है। अब रिम कानून के तहत खुफिया एजेंसियों को काल्स, मैसेज की जांच करने देगा अब ब्लैकबेरी सेवाओं से किसी भी व्यक्ति के फोन और संदेश टैप करने में आसानी होगी और आतंकवादियों द्वारा इन सेवाओं का इस्तेमाल करने की स्थिति में उनकी साजिश का पर्दाफाश भी किया जा सकेगा। इस कार्य के लिए ब्लैकबेरी भारत में अपना सर्वर स्थापित करेगा सूत्रों के अनुसार रिम को दो महीने की मोहलत दी गई है।
भारत सरकार ने ब्लैकबेरी को सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था। अन्यथा उसकी कुछ सेवाओं को प्रतिबंधित किया जा सकता था।समयसीमा के एक पहले रिम ने अपनी सभी सेवाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के तत्काल प्रभाव से एक्सेस का वायदा कर दिया। भारत सरकार की यह एक उपलब्धि कही जा सकती है सारे दबावों के बाद भी भारत ने यहाँ की जनता की भावना के अनुकूल निर्णय ले कर जनता का सर उंचा किया है read more »
दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने देश में फोनधारकों की बढती संख्या को देखते हुए मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्शनों की एकीकृत योजना के तहत मोबाइल फोन नंबर के साथ ही अब लैंडलाइन नंबर भी 10 अंकों के करने का सुझाव दिया। नियामक प्राधिकरण ने कहा है कि देश में फिक्स्ड तथा मोबाइल सेवाओं के लिए एकीकृत नंबरिंग योजना के 31 दिसंबर 2011 तक लागू की जाए जिसमें लैंडलाइन व मोबाइल दोनों तरह के कनेक्शन में नबंर दस अंकीय होंगे, इससे अगले 30-40 साल तक देश में टेलीफोन के पर्याप्त संख्या में नंबर उपलब्ध होंगे। read more »
सूचना व प्रसारण मंत्रालय की एक मीडिया इकाई फोटो डिवीजन का स्वर्ण जयंती समारोह मनाने के लिए पहली बार राष्ट्रीय फोटो पुरस्कारों की शुरूआत की गई है। ये पुरस्कार भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम.हामिद अंसारी द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 19 अगस्त को एक विशेष समारोह में दिए जाएंगे। चार विख्यात फोटो पत्रकारों को जीवन काल की उपलब्धियों के लिए पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड) के रूप में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में 1.50 लाख रूपये की नकद राशि, एक चादर, एक प्रतीक चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र शामिल हैं। इन पुरस्कारों को शुरू करने का उद्देश्य फोटोग्राफी के क्षेत्र में फोटोग्राफरों के रचनात्मक एवं दीर्घकालीन योगदान को सम्मानित करना है। read more »
प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को खतरा है प्लास्टिक थैलों के इस्तेमाल से होने वाली समस्यायें मुख्य रूप से कचरा प्रबंधन प्रणालियों की खामियों के कारण पैदा हुई हैं। प्लास्टिक रसायनों से निर्मित पदार्थ है जिसका इस्तेमाल विश्वभर में पैकेजिंग के लिये होता है, और इसी कारण स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के लिये खतरा बना हुआ है। यदि उचित प्लास्टिक का रिसाइकिंलग किया जाए तो पर्यावरण अथवा स्वास्थ्य के लिये ये खतरा नहीं होगा
प्लास्टिक थैले तीन प्रकार के बुनियादी पॉली एथिलीन पॉलीमरों-उच्च घनत्व वाले पॉलीएथिलीन (एचडीपीई),अल्पघनत्व वाले पॉलीएथिलीन (एलडीपीई) अथवा लीनियर अल्प घनत्व वाले पॉलीएथिलीन (एलएलडीपीई) में से किसी एक से बना होता है। किराने वाले थैले आम तौर पर एचडीपीई के बने होते हैं जबकि ड्राई क्लीनर के थैले एलडीपीई से निर्मित होते हैं। इन पदार्थों के बीच मुख्य अंतर पॉलीमर ‚ मोटाई पर निर्भर होती है। प्लास्टिक मूल रूप से विषैला या हानिप्रद नहीं होता। परन्तु प्लास्टिक के थैले रंग और रंजक, धातुओं और अन्य तमाम प्रकार के अकार्बनिक रसायनों को मिलाकर बनाए जाते हैं। रंग और रंजक एक प्रकार के औद्योगिक उत्पाद होते हैं जिनका इस्तेमाल प्लास्टिक थैलों को चमकीला रंग देने के लिये किया जाता है। इनमें से कुछ कैंसर को जन्म देने की संभावना से युक्त हैं तो कुछ खाद्य पदार्थों को विषैला बनाने में सक्षम होते हैं। रंजक पदार्थों में कैडमियम जैसी जो भरी धातुएं होती हैं वे फैलकर स्वास्थ्य के लिये खतरा साबित हो सकती हैं कैडमियम और जस्ता जैसी विषैली धातुओं का इस्तेमाल जब प्लास्टिक थैलों के निर्माण में किया जाता है, वे निथार कर खाद्य पदार्थों को विषाक्त बना देती हैं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कैडमियम के इस्तेमाल से उल्टियां हो सकती हैं read more »
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने प्रत्येक फोन नेटवर्क पर समान कॉल दर सुनिश्चित करने के लिए अंत: नेटवर्कों और अंतरा-नेटवर्कों की कॉल दरों के बीच का अंतर खत्म करने हेतु कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं ।
उन्होंने बताया कि फिलहाल लागू प्रशुल्क ढांचे के अनुरूप प्रचालकों को ऑफ-नेट (अंत:-नेटवर्क) तथा ऑन नेटवर्क के लिए अलग-अलग कॉल प्रभार लेने की अनुमति दी गई है । अत: किसी सेवा प्रदाता द्वारा अंतरा-नेटवर्क तथा अंत:-नेटवर्क कालों के लिए अलग-अलग कॉल दर के आधार पर प्रभार लिया जाता है, तो यह भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं है । read more »
भारतीय उड़ानों द्वारा सफर करने वाले घरेलू यात्री
अक्तूबर 2009 में निर्धारित उड़ानों द्वारा यात्रा करने वाले कुल घरेलू यात्रियों की संख्या 39.69 लाख थी। सितम्बर, 2009 में घरेलू उड़ानों द्वारा यात्रा करने वाले कुल यात्रियों की संख्या 35.05 लाख थी। read more »
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मानक रख-रखाव पुस्तिका दस्तावेज को 31 दिसम्बर, 2009 से पहले प्रकाशित किया जाएगा ।
चार लेन एवं छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का रख-रखाव इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट सेन्टर (ई.पी.सी.) और ओ एण्ड एम समझौते के तहत करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मानक रख-रखाव पुस्तिका जारी करेगा ।
इस आशय की घोषणा भारत सरकार के सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री श्री कमल नाथ ने की । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नियुक्त तीन खण्डों में सलाहकार ने इस संदर्भ में नियम पुस्तिका का मसौदा पहले ही पेश कर दिया है । read more »
14 से 17 नवम्बर, 2009 तक पटना में भारतीय सड़क कांग्रेस का 70वां वार्षिक अधिवेशन
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वार्षिक अधिवेशन का उद्धाटन करेंगे ।
आगामी 14 नवम्बर से लेकर 17 नवम्बर, 2009 तक बिहार की राजधानी पटना में भारतीय सड़क कांग्रेस का 70वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में सड़कों, पुलों और परिवहन पर आधारित तकनीकी प्रपत्रों पर चर्चा होगी । भारतीय सड़क कांग्रेस अधिवेशन में 2008-09 के दौरान भारत देश की सड़क अनुसंधान प्रयोगशालाओं में किए गए कार्यों की रिपोर्ट पर चर्चा से सड़क परिवहन क्षेत्र को नई जानकारी सामने आयेगी । read more »
Prime Minister Approves Results Framework Documents Development
India Government Departments, numbering 59, are developing Results Framework Documents to enhance the functioning altogether. It indicates the modern methodology and high tech management and monitoring system will be used in Government machinery. A flavor of top corporate culture and accountability in Government Machinery seems coming on way. read more »
You very well know that laghter is the best medicine but in laughter medicine video show below the US Doctors, American Doctors are using it on kids -
Visit msnbc.com for Breaking News, World News, and News about the Economy read more »
Yuva Sandesh Comments
5 days 9 hours ago
5 days 9 hours ago
5 days 9 hours ago
5 days 9 hours ago
6 days 10 hours ago
1 week 14 hours ago
2 weeks 1 day ago
3 weeks 4 days ago
3 weeks 5 days ago
4 weeks 4 days ago