Talk on News Nearby
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ दूसरी बार भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में नहीं आ पा रही है ब्रिटेन के डेली मेल अखबार के मुताबिक अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते महारानी एलिजाबेथ अक्टूबर में भारत में होने वाले इन खेलों में मौजूद नहीं रहेंगी। १९६६ के बाद दूसरी बार वे इन खेलों के उद्घाटन सत्र में मौजूद नहीं रह पाएंगी। उनका प्रतिनिधित्व प्रिंस चाल्र्स करेंगे। वे उनका सन्देश भी पढेंगे बंकिघम पैलेस के प्रवक्ता के अनुसार महारानी का काफी व्यस्त शेड्यूल है और वे अक्टूबर मे दिल्ली नहीं आ पाएगी। और इस कारण वे इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं हो पाएंगी इस दोरान वे पूर्व निर्धारित अन्य देशों की यात्रा पर है। इसके चलते वे भारत नहीं आ पाएंगी read more »
आईआईटी प्रवेश परीक्षा में भिलाई के छात्र विपुल सिंह ने आईआईटी के खड़कपुर जोन में टॉप करने के साथ ही वरीयता सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।हैदराबाद के अनुमूला जितेन्द्र रेड्डी (चेन्नई रीजन) ने टॉप किया है। अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंिकंग प्राप्त चंडीगढ़ का हिमांशु गुप्ता उत्तर भारत में अव्वल रहा है। दिल्ली आईआईटी क्षेत्र से टॉप करने वाले छात्र सहल कौशिक की 33 वीं रैंक रही। अखिल भारतीय स्तर पर 18 वीं रैंक प्राप्त छात्रा आकांक्षा तुषार शारदा लड़कियों में टॉपर रही। आईआईटी-जेईई में 109वीं रैंक के साथ नोहर लाल और 215वीं रैंक के साथ रोहन शर्मा रहे हैं। read more »
कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो में कमला परसाद बिशेशर पहली भारतवंशी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनके पूर्वज 19वीं सदी में भारत से मजदूरी के लिए त्रिनिदाद पहुचे थे।
आज २५ मई को घोषित परिणामों में कमला के नेतृत्व वाले गठबंधन पीपुल्स पार्टनरशिप को 41 में से 29 सीटें मिलीं। प्रधानमंत्री मैनिंग ने हार मान ली है कमला परसाद बिशेशर को राष्ट्रपति जॉर्ज मैक्सवेल रिचर्डस मंगलवार शाम (भारतीय समयानुसार बुधवार) को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
कमला कट्टर हिंदू हैं और वे त्रिनिदाद एवं टोबैगो की पहली महिला अटार्नी जनरल रह चुकी हैं। उनका जन्म इसी देश के सिपारिया में 22 अप्रैल 1952 को हुआ था। यहां से वे 15 साल सांसद रहीं। इनकी पार्टी यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस गठबंधन के रूप में 2000 में सत्ता में आई थी, जिसमें वे शिक्षा मंत्री थीं। अप्रैल 2006 में पार्टी सत्ता से बाहर हुई और वे विपक्ष की नेता चुनी गईं। इस साल 24 जनवरी को उन्हें पार्टी के संस्थापक बासदेव पांडे की जगह अध्यक्ष चुना गया।
देश के आकाश पर भारत के पहले हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर (एलसीएच) ने २३ मई को पहली बार उड़ान भर नया इतिहास लिखते हुए , केवल चार साल के रिकार्ड समय में इस हेलीकाप्टर को हिन्दुस्तान ऎरोनाटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया इसअवसर पर वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल प्रणव कुमार बारबोरा मौजूद थे। यह हेलीकाप्टर केवल 5.8 टन का है और इसकी रफ्तार 268 किलोमीटर/घंटे की है भारतीय वायुसेना की 65 हेलीकाप्टरो ंकी मांग है ! जबकि भारतीय थलसेना की 117 हेलीकाप्टरों की मांग है। हिन्दुस्तान ऎरोनाटिक्स लिमिटेड के अनुसार एलसीएच परियोजना पर तीन अरब 76 करोड रूपए की लागत आयी है! read more »
भारत तेजी से नयी तकनिकी को अपनाने की और बढ रहा है इस कड़ी में एक और कदम आज आगे बढ गया जब 3जी कि नीलामी संपन्न हुई आज तीसरी पीढ़ी (3जी) की मोबाइल सेवा के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की आखिरी बोली 16750.58 करोड़ रुपए के हिसाब से सरकार को 3जी स्पेक्ट्रम की बिक्री से 67710 करोड़ रुपए का राजस्व मिलना तय हुआ दूरसंचार विभाग (डॉट) के सूत्रों के अनुसार, रिलायंस कम्युनिकेशंस को 13 सर्कलों में सफलता मिली है, जबकि भारती एयरटेल को 12, आइडिया को 11, वोडाफोन और टाटा प्रत्येक को 9-9 सर्कलों में सफलता मिली है।
एक कंपनी को 3जी मोबाइल सेवाओं के लिए अखिल भारतीय लाइसेंस नहीं मिल पाया है।
दिल्ली और मुंबई , आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, पूर्वोत्तर तथा जम्मू-कश्मीर के लिए 3जी स्पेक्ट्रम भारती को मिला है।
आरकाम राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, असम, कोलकाता, पंजाब, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर सहित दिल्ली और मुंबई में भी 3जी सेवाएँ दे पाएगी।
वोडाफोन एस्सार को महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कोलकाता, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली और मुंबई में सफलता मिली है। टाटा महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), राजस्थान, कर्नाटक, केरल, पंजाब और हरियाणा में 3जी सेवाओं की पेशकश कर सकेगी। read more »
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस वालो के बाद जनता पर नक्सलियों पिछले वर्सो से नक्सलियों ने कहर बरसना जारी रखा है ! और अब तो हदों को पार कर दी है, जब की २०१० में अब तक छत्तसीगढ़ के दंतेवाडा जिले में आज सोमवार को नक्सलियों ने यात्रियों से भरी एक बस पर हमला किया जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है की इस बस में २० पुलिस वाले भी सवार थे , ये भी सुरक्चा त्रुटी कहा जा सकता है इसके पहले 16 मई, 2010: राजनंदगांव, छत्तीसगढ़- नक्सली हमले में छह की मौत को मोत के घाट उतरा था , 06 अप्रैल, 2010: मुकराना के जंगल, दंतेवाड़ा, में देश के अब तक के सबसे बड़े माओवादी हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 75 कर्मियों की हत्या कर दी थी read more »

कल की शाम सुहानी थी मोका था , विप्र वार्ता के विमोचन का वो भी जगत गुरु के करकमलो और इस समय उपस्थित थे प्रदेश मुखिया डॉ रमण सिंग ,विधान सभा अध्यछ धरम लाल कोसिक पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल डंडी स्वामी सचिदानन्द तीर्थ विधायक महंत रामसुंदर दास ब्रह्मण समाज के प्रमुख वीरेन्द पाण्डेय रामास्वामी मुंबई , विप्रवार्ता गत तीन वर्षो से निरंतर प्रकाशित हो कर सर्व समाजो के प्रति ब्राहमणों के कर्तव्यों को जागृत करने का बीड़ा उठाये चल रही है रायपुर छत्तीसगढ़ के अम्बा देवी मंदिर परिसर सत्ती बाज़ार से छप रही है जगत गुरु कामकोच्ची मठ के पीठ धीसवर श्री १००८ जयेंद्र सरस्वती ने इस पुष्प रुपी पत्रिका को पुष्पित किया , मंच का सञ्चालन कर रहे पी भानु जी राव ने जब घोसणा की तो सम्पादक धनंजय त्रिपाठी ,हेमंत तिवारी के साथ सुन्दर कागज में लिपटी विप्र वार्ता को देखने सभी आतुर हो गए और हॉल तालियों की गढ़ गढ़ाहट से गूंज उठा सभी अथितियो ने पत्रिका के पन्ने अलता पलता कर देखे और सम्मान से बधाई दी ! जगत गुरु कामकोच्ची मठ के पीठ धीसवर श्री १००८ जयेंद्र सरस्वती का आशीर्वाद पा कर patrika संपादन टीम दूने वेग से काम करने उत्साहित है !

भारत के विशाल लोकतंत्र में गुजरात प्रदेश ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले महानगर पालिका , नगर निगम व स्थानीय पंचायत चुनावों में जनता को मत देना अनिवार्य करने का विधेयक पारित कर दिया । ऐसा मतदान अनिवार्य करने वाले प्रदेश यह देश का पहला राज्य बना है । गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कदम को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम निरूपित किया है ।
अनिवार्य मतदान में नकारात्मक वोटिंग भी किये जाने की शुरूआत की गयी है । इसका उजाला पक्ष भविष्यमें देखने को मिलेगा । लेकिन संविधान में और संविधान के निर्माताओं ने भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक विभिन्न धर्मावलंबी विभिन्न भाषायी देश में इसे अनिवार्य न करने के पीछे भी अपने सोच रही होगी । विश्व के अंदर जहां भी अनिवार्य मतदान की परिकल्पनाएं हैं वहां का लोकतंत्र भारत के लोकतंत्र जैसा मजबूत नहीं है । read more »
ब्लाक बीसी-10, ब्राजील में अतिरिक्त निवेश को मंजूरी
आर्थिक मामले की मंत्रिमंडल समिति ने ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) को ब्राजील की परियोजना बीसी-10 में 7 करोड़ अमरीकी डालर के अतिरिक्त निवेश के लिए अधिकृत किया है ।
इसके साथ इस परियोजना में 38.30 करोड़ अमरीकी डालर (16.5 करोड़ अमरीकी डालर की अधिग्रहण लागत को छोड़कर) का कुल निवेश हो जाएगा । यह निवेश ओवीएल के अपने संसाधनों से किया जाएगा, जिसमें भारत सरकार की ओर से किसी प्रकार का वित्त पोषण अथवा गारंटी नहीं की जाएगी । read more »
आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के तहत जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन - प्रमुख तथ्य
समूचे देश में 14.5 लाख से अधिक (14,59,272) मकान स्वीकृत किए गए ।
33,860 करोड़ रुपये से अधिक परिव्यय लागत की 1304 परियोजनाएं गुजारे लायक आवास और बुनियादी सुविधाओं के लिए स्वीकृत की गयीं ।
18,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता (अनुदान) के लिए वायदा किया गया (वर्ष 2005-12 के लिए शुरू में 7 वर्षीय आबंटन के 100 प्रतिशत से अधिक) ।
राज्योंकेन्द्रशासित प्रदेशों के लिए 7192.02 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता ।
बी.एस.यू.पी. के अंतर्गत 63 मिशन नगरों और 761 नगरोंकस्बों को शामिल किया गया । read more »
Yuva Sandesh Comments
1 day 21 hours ago
1 week 2 days ago
1 week 3 days ago
1 week 3 days ago
1 week 3 days ago
1 week 3 days ago
1 week 4 days ago
1 week 5 days ago
2 weeks 6 days ago
4 weeks 2 days ago