जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन

आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के तहत जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन - प्रमुख तथ्‍य

समूचे देश में 14.5 लाख से अधिक (14,59,272) मकान स्वीकृत किए गए ।

33,860 करोड़ रुपये से अधिक परिव्यय लागत की 1304 परियोजनाएं गुजारे लायक आवास और बुनियादी सुविधाओं के लिए स्वीकृत की गयीं ।

18,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता (अनुदान) के लिए वायदा किया गया (वर्ष 2005-12 के लिए शुरू में 7 वर्षीय आबंटन के 100 प्रतिशत से अधिक) ।

राज्योंकेन्द्रशासित प्रदेशों के लिए 7192.02 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता ।

बी.एस.यू.पी. के अंतर्गत 63 मिशन नगरों और 761 नगरोंकस्बों को शामिल किया गया ।  read more »

निर्मल ग्राम पुरस्कार

सभी के लिये स्वच्छता की राह पर - भारत सरकार ने जून, 2003 में ग्राम पंचायतों, ब्लाकों और जिलों को संपूर्ण स्वच्छता और खुले शौच से मुक्त बनाने के उद्देश्य से निर्मल ग्राम पुरस्कार नामक प्रोत्साहन योजना शुरू की थी । इसका उद्देश्य है वर्ष 2012 तक संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य तक पहुंचना । संपूर्ण स्वच्छता कायम करने वाली और खुले में शौच जाने की प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने वाली पंचायती राज संस्थाओं को प्रति वर्ष प्रतिष्ठित निर्मल ग्राम पुरस्कार प्रदान किया जाता है ।

प्रोत्साहन राशि संबंधित पंचायत की जनसंख्या से जुड़ी होती है । प्रोत्साहन का यह प्रावधान उन पंचायती राज संस्थाओं, व्यक्तियों और संगठनों के लिए है जो क्षेत्र में संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अग्रणी भूमिका निभाते हैं ।  read more »

अतुल्य भारत को विश्व पर्यटन पुरस्कार

पर्यटन मंत्रालय के अतुल्य भारत अभियान को विश्व यात्रा पुरस्कार प्रदान किया गया है । लंदन में 9 नवम्बर, 2009 को आयोजित शानदार समारोह में पर्यटन मंत्री कु. सैलजा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया । इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के अपर महानिदेशक और भारत पर्यटन, लंदन के निदेशक श्री जगदीश चन्द्र भी उपस्थित थे ।

10 नवम्बर को पर्यटन मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट में भारत मंडप का उद्धाटन किया । इस अवसर पर ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त और पर्यटन व्यापार के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे । वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट अंतरराष्ट्रीय यात्रा से सम्बध्द प्रमुख मेला है, जो विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को प्रदर्शन करने का अवसर उपलब्ध करना है।  read more »

आरएसी यात्रियों को बिस्तर

रेल में वातानुकूलित श्रेणी में आरएसी के यात्रियों को बिस्तर मिलेगा
दूरांत एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के यात्रियों के लिए भी बिस्तर

रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी रेलगाड़ियों में वातानुकूलित श्रेणियों में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को कंबल और चादर दिए जा सकते हैं क्योंकि उनके किराये में बिस्तर शुल्क शामिल है और जो वातानुकूलित श्रेणी में आवश्यक भी है।

फिलहाल आरएसी यात्रियों को वातानुकूलित श्रेणियों (वातानुकूलित कुर्सीयान को छोड़कर) में बिस्तर की सुविधा नहीं दी जाती है क्योंकि एक बर्थ पर आरएसी के दो यात्रियों की हिस्सेदारी रहती है।  read more »

विजिटिंग फेलो कला, संस्कृति और विरासत

केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कला, संस्कृति और विरासत के लिए विजिटिंग फेलो योजना शुरू की ! इस योजना का उद्देश्य संस्कृति मंत्रालय के अधीन विभिन्न संस्थाओं को नये सिरे से ऊर्जावान बनाना है ।

संस्कृति मंत्रालय ने कला, संस्कृति और विरासत के लिए विजिटिंग फेलो नामक योजना की शुरूआत की है । मंत्रालय ने यह कदम संस्कृति मंत्री की हैसियत से प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद उठाया है ।

संस्कृति मंत्रालय के अधीन विभिन्न संस्थाओं के पास पांडुलिपियों, दस्तावेजों, कलाकृतियों, पुरातन सामग्रियों और चित्रों के रूप में विशाल खजाना मौजूद है ।  read more »

अत्यावश्यक आयात आंकड़े

अत्यावश्यक सामग्रियों का आयात अप्रैल-अगस्त, 2009 के दौरान में

अप्रैल-अगस्त, 2009 की अवधि में 22429 करोड़ रुपये की अत्यावश्यक सामग्रियों का कुल आयात किया गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 17206 करोड़ रुपये मूल्य का आयात किया गया था । यह 30.4 प्रतिशत की वृध्दि दर्शाता है ।

मौजूदा वर्ष की समान अवधि के दौरान सभी सामग्रियों का कुल आयात 497108 करोड़ रुपये मूल्य का हुआ जबकि विगत वर्ष की इसी अवधि के दौरान 648041 करोड़ रुपये मूल्य का आयात हुआ था।  read more »

खिलाड़ी खर्च विदेश यात्रा में बढ़ गया

विदेश में हो रहे खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निजी खर्चों के अलावा प्रतिदिन 25 अमरीकी डॉलर दिए जाएंगे

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि विदेशों में होने वाले प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और भारतीय दल के हर सदस्य को सरकार की ओर से निजी खर्च के अलावा प्रतिदिन के हिसाब से 25 अमरीकी डॉलर का भत्ता दिया जाएगा।  read more »

संघ लोक सेवा आयोग व्याख्यान-माला

शासन के संबंध में सं.लो.से.आ. स्थापना दिवस व्याख्यान-माला
राष्ट्रपति द्वारा कल शासन और लोक सेवा पर उद्धाटन भाषण
भारतीय गणतंत्र के संस्थापकों ने शासन के महत्त्वपूर्ण तंत्र में आधारशिला के रूप में संघ लोक सेवा आयोग की महत्त्वपूर्ण भूमिका की कल्पना की थी ।

संविधान के अंतर्गत आयोग को सिविल सेवाओं में तैनाती के लिए उत्कृष्ट भर्ती करने और उनके न्यायोचित हितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जैसे कुछेक कार्य सौंपे गए हैं ताकि वे निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर कार्य कर सकें ।

संघ लोक सेवा आयोग पर सरकार को सेवा से संबध्द ऐसे मामलों पर भी परामर्श देने का दायित्व है, जो वास्तव में कार्मिक नीति और मानव संसाधन प्रबंध का प्रतिपादन करते हैं । यह शासन की संरचना में आयोग की अहम भूमिका में अभिवृध्दि ही है कि उसने शासन के विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए हर वर्ष एक वार्षिक व्याख्यान-माला आयोजित करने का विचार किया है ।  read more »

Ajay Tripathi's picture

मुद्रलेखन शीघ्र लेखन परीक्षा जनवरी 2010 में

आवेदन पत्र 24 नवम्बर तक आमंत्रित

रायपुर, 10 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन-मुद्रलेखन परीक्षा परिषद द्वारा मुद्रलेखन और शीघ्रलेखन परीक्षा की समय-सारणी तय कर दी कर दी गई है। हिन्दी मुद्रलेखन परीक्षा 3 जनवरी 2010 को और अंग्रेजी मुद्रलेखन, हिन्दी शीघ्रलेखन तथा अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 10 जनवरी 2010 को होगी।

इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदक 24 नवम्बर 2009 तक संबंधित परीक्षा केन्द्रों अथवा अग्रेषण केन्द्रों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप संबंधित परीक्षा केन्द्रों और अग्रेषण केन्द्रों से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

हिन्दी शीघ्रलेखन की परीक्षा के लिए शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर, जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर और  read more »

जल संसाधन प्रबंधन

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जल संसाधनों के प्रबंधन में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

भारतीय गणराज्य की सरकार और आस्ट्रेलिया की सरकार ने जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए । समझौता ज्ञापन पर जल संसाधन मंत्रालय के सचिव श्री यू.एन. पंजियार और भारत में आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त श्री पिटर एन.वर्गीस ने हस्ताक्षर किए । केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री पवन कुमार बंसल इस अवसर पर मौजूद थे ।  read more »

Syndicate content