राजीव गांधी सेवा केन्द्र

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री प्रदीप जैन ने आज राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम ज्ञान संसाधन केन्द्र तथा ग्राम पंचायत भवन के रूप में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के निर्माण को .2009 की अधिसूचना के माध्यम से अनुमेय क्रियाकलाप के रूप में शामिल किया गया है। मंत्रालय ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के निर्माण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र की संपूर्ण लागत 10.00 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा ब्लॉक स्तर पर मनरेगा बजट के अंतर्गत 25.00 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र को पूरा करने से ग्राम में पंचायत भवन की मांग पूरी होगी ये केंद्र सेवा के प्रतीक के रूप में कम करेंगे

Ajay Tripathi's picture

रायपुर पुलिस लाइन परेड मैदान पर नक्सली छाया

छात्तिस्गदिया सबले बदिया ,छत्तीसगढ़ की धमतरी रायपुर के निकट एक चुनाव की सभा को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा यहाँ भ ज पा की सर्कार है और वो कैसा कम कर रही है उसे मुझसे बेहतर आप लोग जानते है ,दिल्ली में उपअ की सरकार है मनमोहन सिंह की सरकार है उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है उतनी ही रफ्तार से छत्तीगढ़ पीछे जा रहा है ,केंद्र से भेजा पैसा पूरा पूरा आप तक नहीं पहुच रहा है ,  read more »

राहुल गाँधी का लेह को आश्वाशन

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और रक्षा राज्यमंत्री पल्लम राजू ने आज जम्मू एवं कश्मीर के लेह क्षेत्र का दौरा किया। लेह में आई बाढ़ में 183 लोग मारे गए है और हजारों विस्थापित हो गए है । राहुल गाँधी ने राहत शिविरों में एवं अस्पतालों में घायलों ,नागरिको से मुलाकात की। उन्होंने आश्वावस्त किया कि सरकार उनकी मदद के लिए सब कुछ करेगी। विधानसभा में लेह का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के पर्यटन मंत्री नवांग रिगजिन जोरा ने राजू और राहुल के लिए दुभाषिए का काम किया।

राहुल ने कहा है कि प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को वहां पहुंचेंगे नागरिक उन्हें अपनी परेशानियों उसे अवगत कराये ,राहुल ने कहा कि वह और सरकार प्रभावितों की मदद के लिए सब कुछ करेंगे  read more »

Ajay Tripathi's picture

पहली बार सांसदों के वेतन भत्ते बढाने का प्रस्ताव रोका गया

भारत की संसद के इतिहास में संभवत पहली बार सांसदों के वेतन भत्ते बढाने का प्रस्ताव रोका गया होगा परंपरा रही है की सांसदों ,विधायको के वेतन भत्ते बढाने के प्रस्ताव सदन केवल ओपचारिकता के लिए लाये जाते थे आज जब डॉ मनमोहन सिंह की केबिनेट में यह प्रस्ताव आया तो मंत्रियो के विरोध से इसे रोकना पड़ा है

समाचार है की भारत में एक सांसद की तनख्वाह फिलहाल 16,000 रुपये है. इसके अलावा उन्हें ढेरों मोटे मोटे भत्ते, रियायती पास और अन्य सुविधाएं मिलती है. संसद सत्र में हर दिन सदन में बैठने के लिए उन्हें 1,000 रुपये का भत्ता मिलता है. लेकिन नेताओं को यह कम लग रहा था . पक्ष हो या विपक्ष, इस पर सब एकमत हैं. सचिव स्तर के अधिकारी को हर महीने 80 हजार रुपये वेतन मिलता है.तो एक सांसद को 50,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलना चाहिए. हवाई जहाज से यात्रा के भत्ते और दूसरी सुविधाएं भी दी जानी चाहिए

लेकिनसूत्रों के मुताबिक इन मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए कैबिनेट ने वेतन वृद्धि का प्रस्ताव टाल दिया. सरकार को लगा कि इससे उसकी छवि खराब होगी. क्योकि लगातार देश के विचारक इस प्रस्ताव से असहमत थे सभी ने एक स्वर में इसे नाजायज करार दिया ये एक जनसेवक के विपरीत आचरण था  read more »

नक्सली हिंसा छोड़कर सरकार से बातचीत करे डॉ मनमोहन सिंह

भारत के प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने राष्ट्र के नाम सन्देश में स्वतंत्रता की बधाई देते हुए कहा की अन्य देशों की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर बेहतर हो गई है। भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते हम अनुकरण के लिए अनेक देशों के वास्ते उदाहरण बन चुके हैं।
उन्होंने कहा की हमारे श्रमिकों, दस्तकारों और किसानों की मेहनत ने हमारे देश को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने सेनिको को सलाम करते सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बधई दी ,हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं जिसमें हर नागरिक की भागीदारी होगी,सभी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीकों से हल की जाएं , हर नागरिक के बुनियादी अधिकारों की रक्षा हो डॉ सिंह ने कहा पिछले कुछ वर्षों में हमने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।  read more »

मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश में कहा है कि आजादी का यह राष्ट्रीय उत्सव हमें भारत माता के उन महान सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खूनी पंजों से देश को मुक्त कराने के महान संघर्षों में अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। यह हमारे ऐसे अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति देशवासियों की ओर से कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिनके कठिन संघर्षों से मिली आजादी के इस वातावरण में हम सब आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।  read more »

राष्ट्रीय पर्व राष्ट्रीय ध्वज झंडा फहराना

राष्ट्रीय पर्वों तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर पूरी गरिमा और सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय झंडा संहिता 2002 बनाया गया है। महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमा, सांस्कृतिक और खेलकूद के अवसरों पर आम जनता द्वारा कागज के बने झंडों को हाथ में लेकर लहराया जा सकता है, लेकिन समारोह के पश्चात इन झंडों को विकृत अथवा जमीन पर फेंका नही जाना चाहिए। जहां तक संभव हो ऐसे झंडों का निपटान उनकी मर्यादा के अनुरूप एकांत में किया जाए। इन अवसरों पर प्लास्टिक के बने झंडों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

झंडा फहराने का सही तरीका भारतीय झंडा संहिता की धारा तीन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सही तरीका बताया गया है। इसके अनुसार जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तो उसे सम्मानपूर्ण स्थान दिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज ऐसी जगह पर फहराया जाए, जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे। यदि किसी सरकारी भवन पर झंडा फहराने का प्रचलन है, तो उस भवन पर रविवार और अन्य अवकाश दिवसों में भी सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ध्वज फहराया जाए, चाहे मौसम कैसा भी क्यों ना हो। झंडे को सदा स्फूर्ति से फहराया जाए और धीरे-धीरे एवं आदर के साथ उतारा जाए। झंडे को फहराते और उतारते समय बिगुल बजाया जाता है, तो इस बात का ध्यान रखा जाए कि झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।  read more »

जशपुरांचल डाट कॉम जशपुर की पहचान

आजादी की ६३ वी वर्ष ग!ठ की शुभ संध्या को आज www jashpuranchal .com की शुरुवात की भाई विजय त्रिपाठी ने , जशपुरांचल डाट कॉम बनेगा जशपुरांचल की पहचान , जशपुर जेसे दुरस्त आदिवासी अंचल को विश्व पटल स्थापित करने का बीड़ा उठाया है आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ के पिछड़े जिले की विकास की गाथा लिखने की शुरुवात हुई अब होगा यहाँ जशपुर का इतिहास कला संस्कृति होगा समाचारों का विश्लेषण तत्थ्य ,जानकारी और सम्पूर्ण घटना का विवरण , जशपुर को अब जाना जायेगा वहा के प्रकृति प्रेम और प्रकृति के साथ जीवन जीने के तरीके के लिए  read more »

कैंसर, मधुमेह,ह्रदय घात,बढे

राष्ट्रीय कैंसर, मधुमेह, कार्डियोवास्कुलर आदि रोगों की रोकथाम इलाज के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 के लिए 1230.90 करोड़ रूपए के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय कैंसर, मधुमेह, कार्डियोवास्कुलर और आघात निवारण और नियंत्रण कार्यक्रम तैयार किया गया है। कैंसर के लिए परिव्यय 731.52 करोड़ रुपए ,मधुमेह, कार्डियोवास्कुलर रोग एवं आघात के लिए परिव्यय 499.38 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। भारत देश में अनियमित दिनचर्या ,खराब पर्यावरण , प्रदुषण ,प्रदूषित खान -पान ,बढ़ाते रशायन खाद के प्रयोग,मिलावट जेसी समय्स्यो से कैंसर, मधुमेह,ह्रदय घात,के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है भारत सरकार चिंतित है देसी विदेशी उपाय किये जा रहे है  read more »

भारत की गूगल और स्काइपे मैसेज सेवा पर चिंता

सुरक्षा कारणों के मद्देनजर कई सेवाओं के इस्तेमाल से पैदा हो रहे खतरों का हल निकाले जाने के लिए ब्लैकबेरी केबाद अब गूगल और स्काइपे जैसी मैसेज सेवाएं की खामियों को हल निकलने की चर्चा के' बाद गूगल और स्काइपे आदि पर भी नजर रखी जाएगी। कई अन्य देशों की तरह भारत ने भी कल यह कहते हुए कनाडा की रिसर्च इन मोशंस .रिम. कंपनी को चेतावनी दे दी कि अगर कंपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों को हल नहीं करती है तो देश में उसके कूटबद्ध ब्लैकबेरी ईमेल और त्वरित मैसेज सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।भारतीय इंटरनेट सेवा प्रदाता संघ के अध्यक्ष राजेश छडिया के अनुसार पिछली सुरक्षा बैठक में ब्लैकबेरी के मसले पर गंभीर चर्चा हुई और गूगल एवं स्काइपे के खिलाफ भी कडे कदम उठाए जा सकते हैं। भारत को चाहिए की वो किसी भी कीमत पर सुरक्षा से समझोता न करे भारत के प्रतिस्पर्धी कुछ भी करने पर आमदा है भारत की प्रगति में ये बाते गंभीर है  read more »

Syndicate content