Asha Shrivastava's blog

Asha Shrivastava's picture

श्री गणेश सफलता का मंत्र

श्री गणेश जी हिन्‍दू धर्म में बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। एक बार गणेशोत्‍सव में गणेश जी के दर्शन करते-करते कुछ मेरे मस्तिष्‍क में उपजा। उस कुछ ने मुझे झकझोर दिया और विवश होकर वह मुझे आप तक पहुंचाए बिना मेरा मन नहीं रूक सका। आपको विस्‍तार से मैं उसे आप तक प्रेषित करती हूँ।

गणेश जी की मूर्ति देखकर मेरे मन में यह प्रश्‍न उभरा, इनका ललाट इतना बड़ा क्‍यों है, इन के कान कुछ अधिक ही बड़े क्‍यों हैं, सूंढ़ इतनी लम्‍बी की मुँह तक ढ़क जाता है, हाथ भी चार है और सवारी के नाम पर चूहा। तभी लगा इसके पीछे कुछ तो है।

गणेश जी का चौड़ा ललाट बुद्धि का प्रतीक है। ललाट चेहरे के अग्र भाग पर स्थित होता है याने शरीर के सभी अंगों में बुद्धि का स्‍थान प्रथम है। यदि पहले अपनी बुद्धि से किसी काम को करें तो वह बहुत सी कठिनाइयों से बच सकता है।  read more »

Syndicate content