Blogs

mohanbhaya's picture

राजनीति नहीं देश भक्ति की सोचें .....

कहा भी जाता है न कि-"केवल राजनीति के प्रति जागरूकता किसी भी देश की प्रगति का आधार नहीं होती, आवश्यकता होती है देश भक्ति , धर्म के प्रति समर्पण की, राष्ट्र भाषा के प्रति पूर्ण कर्त्तव्य की भी , " यदि हम अपने देश के सन्दर्भ में देखतें हैं  read more »

Ajay Tripathi's picture

अम्बिका , मोहसिना , चन्दन मित्रा ,सतीश मिश्र ,नकवी राज्य सभा में निर्विरोध निर्वाचित

केंद्रीय पर्यटन मंत्री अंबिका सोनी,कांग्रेस महासचिव मोहसिना किदवई , भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस में गांधी परिवार के करीबी कैप्टन सतीश शर्मा और पत्रकार चंदन मित्रा सतीशचंद्र मिश्रा,विजय लक्ष्मी साधो, तरुण विजय राज्यसभा में आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो कर पहुंच गए हैं। राज्यों में राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में 30 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। केंद्र में सत्ताधारी कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बसपा ने इनमें सर्वाधिक 7-7 सीटें जीतीं। जबकि भाजपा की झोली में 5 सीटें आई हैं।

वही द्रमुक को तीन, सपा, राकांपा और अन्नाद्रमुक को दो-दो सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल [बादल] और शिव सेना को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा है। राज्यसभा की 30 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश से 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से 6-6, मध्य प्रदेश से 3, पंजाब छत्तीसगढ़ से 2 और राजस्थान और उत्तराखंड से 1-1 उम्मीदवार मैदान में था। जिन्हें निर्वाचन अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।  read more »

Ajay Tripathi's picture

बिल व मिलिंडा गेट फाउंडेशन गरीब जनता की मदद को आगे आई

भारत जेसे देश में गरीब और अशिक्षा के चलते गावो में महिलायों में खून की कमी से विभिन्न रोग हो जाते है वही उनसे पैदा होने वाले बच्चो में भी कमजोरियों से उनका जीवन मुश्किल हो जाता इस देश में भारत सरकार विभिन्न योजनायो से महिला और बच्चो की मदद कर रही है इसके सुखद परिणाम भी आ रहे इस दिशा में विश्व स्तर पर बिल व मिलिंडा गेट फाउंडेशन ने विकासशील देशों में गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए 1.5 अरब डॉलर खर्च करने का फैसला लिया है। इन राशि का इस्तेमाल बच्चों के पोषण के लिए भी किया जाएगा। इसी प्रकार की भारत में मीड डे मिल जेसे योजनायो से शाला जाने वाले बच्चो को एक टाइम प्रोटीन युक्त भोजन देने का कार्यक्रम चल रहा हालाकि लम्बे छोडे प्रान्तों में विभिन्न कमिया उजागर होती रही है लेकिन फिर भी ये कार्यक्रम उपयोगी है
मिलिंडा गेट्स ने कहा कि विश्व के सभी देशों को महिलाओं और बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना चाहिए। मिलिंडा ने कहा कि गरीब देशों में बड़ी संख्सा में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की मौत होती है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण देखरेख की कमी और अशिक्षा है। मिलिंडा चाहती हैं कि बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी और गर्भवती महिलाओं को उचित जानकारी देकर इस संख्या में कमी लाई जा सकती है। विश्वमें विकसित देश का संगटन भी इस दिशा में कार्य कर रहे है इसी प्रकार यदि बड़े ओधिगिक घराने और n g o गरीब जनता की मदद को आगे आये तो एक अच्छी परम परा की शुरुवात मानी जा सकती है  read more »

Ajay Tripathi's picture

राहुल की नियत बहाने अमर सिंह कांग्रेस के दरवाजे पर

सपा से निष्कासित एवं चर्चित नेता अमर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसी भी नेता की नीयत और नीति के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है. उनका मानना है कि वर्तमान राजनीति परिप्रेक्ष्य में नीयत और नीति के मामले में राहुल गांधी अन्य नेताओं के मुकाबले हटकर हैं. इससे पूर्व वो और जगहों पर सोनिया गाँधी और कांग्रेस की नीतियों की बढाई कर चुके है और निरंतर कांग्रेस के नेतायो के संपर्क में रह कांग्रेस को लाभ दिलाने कार्य कर रहे है जया बच्चन के राज्य सभा से सपा की टिकट वापस करने को भी इसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है लम्बी बीमारी की छुट्टी बिता कर देश वापसी के बाद विभिन्न अन्दुरुनी पारिवारिक रानीतिक वसीहत हतान्त्रण में दूरगामी कटनायो को दूर करने का उचित समय जान मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया तब से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अन्दर राजपूत लाबी का नेत्रित्व सम्हालने अमर बेकरार है  read more »

Ajay Tripathi's picture

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गरीबो के राशन पर इ नजर

गरीबो को राशन देने की महती योजना पर इ नजर रखने एवं लगातार राशन घोटालो से त्रस्त भारत की सरकार अब छत्तीसगढ़ की सरकार की तरज पर परिवहन करने वाली ट्रको पर
जीपीएस सिस्टम लगाने जा रही है इस तरह का प्रयोग शुरू किया जा चूका है इस योजना में 1000 ट्रकों पर जीपीएस चिप लगाने और डाटा केंद्र बनाने पर एक से सवा करोड़ रुपये के बीच खर्च आएगा। चिप लगने के बाद इन ट्रकों का इस्तेमाल खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सस्ते में बंटने वालेराशन परिवहन में ही होगा। सरकार खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को तीन रुपये प्रति किलो की दर पर हर महीने 35 किलो अनाज देने का प्रावधान करने जा रही है। इस कानून के लिए संसद के आगामी मानसून सत्र में विधेयक पेश होने की संभावना है। एक अनुमान के मुताबिक सरकार के लिए खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अनाज वितरण की लागत 50 हजार करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। लगातार सरकारों को गरीबो का राशन चोरी की शिकायते आम हुआ करती थी अब सरकार राशन दुकान तक तो इसे सुरक्चित पहुचना चाहती है अभी पिछले १ २ वर्षो में छत्तीसगढ़ की सरकार मट्टी तेल के टेंकरों पर यह प्रयोग कर रही है जो बहुत हद तक सफल मन जा रहा है और नयी तकनीक का भी प्रयोग हो रहा है  read more »

Ajay Tripathi's picture

महारानी एलिजाबेथ भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में नहीं पाएंगी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ दूसरी बार भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में नहीं आ पा रही है ब्रिटेन के डेली मेल अखबार के मुताबिक अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते महारानी एलिजाबेथ अक्टूबर में भारत में होने वाले इन खेलों में मौजूद नहीं रहेंगी। १९६६ के बाद दूसरी बार वे इन खेलों के उद्घाटन सत्र में मौजूद नहीं रह पाएंगी। उनका प्रतिनिधित्व प्रिंस चाल्र्स करेंगे। वे उनका सन्देश भी पढेंगे बंकिघम पैलेस के प्रवक्ता के अनुसार महारानी का काफी व्यस्त शेड्यूल है और वे अक्टूबर मे दिल्ली नहीं आ पाएगी। और इस कारण वे इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं हो पाएंगी इस दोरान वे पूर्व निर्धारित अन्य देशों की यात्रा पर है। इसके चलते वे भारत नहीं आ पाएंगी  read more »

Ajay Tripathi's picture

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में भिलाई के छात्र विपुल सिंह ने बाजी मारी

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में भिलाई के छात्र विपुल सिंह ने आईआईटी के खड़कपुर जोन में टॉप करने के साथ ही वरीयता सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।हैदराबाद के अनुमूला जितेन्द्र रेड्डी (चेन्नई रीजन) ने टॉप किया है। अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंिकंग प्राप्त चंडीगढ़ का हिमांशु गुप्ता उत्तर भारत में अव्वल रहा है। दिल्ली आईआईटी क्षेत्र से टॉप करने वाले छात्र सहल कौशिक की 33 वीं रैंक रही। अखिल भारतीय स्तर पर 18 वीं रैंक प्राप्त छात्रा आकांक्षा तुषार शारदा लड़कियों में टॉपर रही। आईआईटी-जेईई में 109वीं रैंक के साथ नोहर लाल और 215वीं रैंक के साथ रोहन शर्मा रहे हैं।  read more »

Ajay Tripathi's picture

कट्टर हिंदू कमला त्रिनिदाद एवं टोबैगो की पहली भारतवंशी महिला प्रधानमंत्री बन गई

कैरिबियाई देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो में कमला परसाद बिशेशर पहली भारतवंशी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनके पूर्वज 19वीं सदी में भारत से मजदूरी के लिए त्रिनिदाद पहुचे थे।
आज २५ मई को घोषित परिणामों में कमला के नेतृत्व वाले गठबंधन पीपुल्स पार्टनरशिप को 41 में से 29 सीटें मिलीं। प्रधानमंत्री मैनिंग ने हार मान ली है कमला परसाद बिशेशर को राष्ट्रपति जॉर्ज मैक्सवेल रिचर्डस मंगलवार शाम (भारतीय समयानुसार बुधवार) को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

कमला कट्टर हिंदू हैं और वे त्रिनिदाद एवं टोबैगो की पहली महिला अटार्नी जनरल रह चुकी हैं। उनका जन्म इसी देश के सिपारिया में 22 अप्रैल 1952 को हुआ था। यहां से वे 15 साल सांसद रहीं। इनकी पार्टी यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस गठबंधन के रूप में 2000 में सत्ता में आई थी, जिसमें वे शिक्षा मंत्री थीं। अप्रैल 2006 में पार्टी सत्ता से बाहर हुई और वे विपक्ष की नेता चुनी गईं। इस साल 24 जनवरी को उन्हें पार्टी के संस्थापक बासदेव पांडे की जगह अध्यक्ष चुना गया।

Ajay Tripathi's picture

राहुल खुशकिस्मत है मममोहन कुर्सी छोड़ने तैयार है

आज मनमोहन के नेत्रित्व में चल रही सरकार के एक वरस पूर्ण होने पर आयोजत रास्ट्रीय पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के राजतिलक पर उन्होंने कहा कि इस कुर्सी पर वे सिर्फ़ उस वक़्त तक बैठे हैं जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं हो जाते. उन्होंने कहा कि "मुझे कभी कभी लगता है कि नौजवानों को ये ज़िम्मेदारी संभालनी चाहिए. जब भी पार्टी ये फ़ैसला करेगी मैं ख़ुशी से कुर्सी छोड़ दूँगा." उन्होंने एक सवाल पर कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे सोनिया गांधी और मेरी पत्नी गुरशरण कौर से लगातार सलाह मिलती रहती है. दोनों का विषय अलग-अलग होता है. और मैं दोनों की सलाह की क़द्र करता हूं.
राहुल गाँधी के लिए ये बात खुशकिस्मत की है की लगातार कांग्रेस की परम्परा पर मनमोहन कायम है  read more »

Ajay Tripathi's picture

भारत में निर्मित हेलीकॉप्टर एलसीएच की पहली उड़ान

देश के आकाश पर भारत के पहले हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर (एलसीएच) ने २३ मई को पहली बार उड़ान भर नया इतिहास लिखते हुए , केवल चार साल के रिकार्ड समय में इस हेलीकाप्टर को हिन्दुस्तान ऎरोनाटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया इसअवसर पर वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल प्रणव कुमार बारबोरा मौजूद थे। यह हेलीकाप्टर केवल 5.8 टन का है और इसकी रफ्तार 268 किलोमीटर/घंटे की है भारतीय वायुसेना की 65 हेलीकाप्टरो ंकी मांग है ! जबकि भारतीय थलसेना की 117 हेलीकाप्टरों की मांग है। हिन्दुस्तान ऎरोनाटिक्स लिमिटेड के अनुसार एलसीएच परियोजना पर तीन अरब 76 करोड रूपए की लागत आयी है!  read more »

Syndicate content