हिमाचल में चुना पत्थर

Ajay Tripathi's picture

सेल और एनएमडीसी ने हिमाचल में आर्की में चुना पत्थर की खान विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी और भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने हिमाचल प्रदेश में आर्की में चूना पत्थर परियोजना का विकास करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर आज हस्ताक्षर किये। प्रस्तावित 260 करोड़ रुपये के संयुक्त उपक्रम में दोनों कम्पनियों की 50:50 कीद्ग हिस्सेदारी होगी।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष श्री राणा सोम ने कहा कि खान का परीक्षण कर लिया गया है जिसके लिए एनएमडीसी ने 900 लाख टन अल्प सिलिका वाले चूना पत्थर और 80 लाख टन डोलोमाइट के खनन का पट्टा प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि ये खानें लगभग 50 वर्षों में समाप्त होंगी। श्री सोम ने कहा कि संयुक्त उपक्रम तीन वर्षों में अपना उत्पादन शुरू कर देगा।

सेल के अध्यक्ष श्री एस.के. रूंगटा ने कहा कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड सेल को अपनी निजी इकाइयों के लिए 16 लाख टन सिलिका चूना पत्थर की आवश्यकता है जिसे यह जैसलमेर से और आयात के जरिये प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि सेल को 30 लाख टन की जरूरत है और आर्की की खान से इसे 10 लाख टन चूना पत्थर मिलेगा। इसलिए यह परियोजना दोनों कम्पनियों के लिए अच्छा है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.