हवाई यात्रा आंकडें

भारतीय उड़ानों द्वारा सफर करने वाले घरेलू यात्री

अक्तूबर 2009 में निर्धारित उड़ानों द्वारा यात्रा करने वाले कुल घरेलू यात्रियों की संख्या 39.69 लाख थी। सितम्बर, 2009 में घरेलू उड़ानों द्वारा यात्रा करने वाले कुल यात्रियों की संख्या 35.05 लाख थी।

अक्तूबर 2009 में विभिन्न उड़ानों द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या इस प्रकार रही--

एयर इंडिया (घरेलू)- 7.40 लाख, जेट एयरवेज- 7.85 लाख, जेट लाइट- 3.14 लाख, किंगफिशर- 8.23 लाख, स्पाइस जेट- 4.91 लाख, पैरामाउंट- 0.61 लाख, गो एयर- 2.15 लाख और इंडिगो- 5.40 लाख।

अक्तूबर, 2009 में घरेलू उड़ानों द्वारा सामान की ढुलाई का प्रतिशत इस प्रकार रहा --

एयर इंडिया (घरेलू) 18.6 प्रतिशत, जेट एयरवेज- 19.8 प्रतिशत, जेट लाइट- 7.9 प्रतिशत, किंगफिशर- 20.7 प्रतिशत, स्पाइस जेट- 12.4 प्रतिशत, पैरामाउंट- 1.5 प्रतिशत, गो एयर- 5.4 प्रतिशत और इंडिगो- 13.6 प्रतिशत।

अक्तूबर 2009 में घरेलू उड़ानों में सीटों की स्थिति इस प्रकार रही -

एयर इंडिया (घरेलू) 72.8 प्रतिशत, जेट एयरवेज- 75.7 प्रतिशत, जेट लाइट- 77.9 प्रतिशत, किंगफिशर - 73.5 प्रतिशत, स्पाइस जेट- 74.7 प्रतिशत, पैरामाउंट- 86.2. प्रतिशत, गो एयर- 79.9 प्रतिशत और इंडिगो- 76.6 प्रतिशत।