स्वीटी सिंग गिरफ्तार

Ajay Tripathi's picture

1 करोड़ रिश्वत का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीवन भर ईमानदारी का तगमा लगाकर राजनीति करने वाले श्री बूटा सिंग अपने राजनीति के अंतिम पड़ाव में पहले हवाला के मामले में सी.बी.आई. के फेरे में पड़े और आज अभी अभी स्टार न्यूज में आये समाचार के अनुसार श्री बूटासिंग के पुत्र स्वीटी सिंग को उनके शासकीय निवास के पास स्थित तीन मूर्ति चौक से सी.बी.आई. की टीम ने गिरफ्तार कर उन्हें मुंबई जांच के लिए ले गयी ।

कांग्रेस ने अभी बीते लोकसभा चुनाव में लगभग 50-60 ऐसे उम्‍मीदवार मैदान में उतारे जिनकी पृष्ठभूमि अपने पिता के राजनैतिक हस्ति के बूते थी । ज्यादातर लोगों जीत कर भी आये इसके अपने राजनैतिक मायने और कारण हो सकते हैं लेकिन जिस तरह स्वीटी सिंग का मामला सामने आया है । जिस तरह से संजय दत्त का मामला हुआ, जिस तरह से प्रमोद महाजन के पुत्र का हुआ है, जिस तरह से अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी के खिलाफ मामला बना और..... इसी तरह से ऐसे मामले भूतकाल में और भी हुए हैं इन सबसे हमें सबक लेने की आवश्यकता है ।

वर्तमान युवा पीढ़ी के सामने गंभीर चुनौतियां है, दूसरी ओर पैसे की हवस और बेतहाशा पैसा खर्च करने की आदत उन्हें लगती जा रही है । इन सबका परिणाम युवाओं के चरित्र पर पड़ रहा है । भ्रष्टाचार एक शिष्टाचार का रूप ले रहा है और यह निरंतर सामाजिक कलंक के रूप में सामने आ रहा है । इस घटना में जैसा कि स्टार न्यूज में बताया बूटा सिंग जो भारत सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष हैं के समक्ष आये एक ठेकेदार के कथित मामले में बरी करने को लेकर उन्हें पुत्र स्वीटी सिंग ने 3 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी । इस तरह से राजनीति में बेटों का हस्तक्षेप और राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए बेटों को संरक्षित करने की राजनीति पर चर्चा और चिन्ता अवश्य करनी चाहिए ।

मेरा ऐसा मानना है कि नयी पीढ़ी की लगाम थामने वाले युवा नेता राहुल गांधी अवश्य ऐसी कोई प्रक्रिया का इजहाद करेंगे जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पाये और तथाकथित भ्रष्ट व दूषित आचरण के युवा राजनैतिक पुत्र अपने पिता की राजनीति को संरक्षित करने में कामयाब न हो पाये यह युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ गंभीर मामला है । हमारे देश के समक्ष आज युवाओं का भविष्य और युवाओं के भविष्य से जुड़ा भारत का भविष्य और उनकी योग्यता के मापदण्डो के पैमाने को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सवाल है .....।
दिनांक 30.07.2009 (रात्रि 10.10 बजे) अजय त्रिपाठी

Comments

Vinay's picture

Sarbjot Singh 'Happy' स्‍वीटी सिंह Sweety Singh Son Buta Singh

CBI Arrest On Demand of Bribe Sarbjot Singh 'Happy'
श्री बूटा सिंह के पुत्र स्‍वीटी सिंह उर्फ सरबजोत सिंह हैप्‍पी
Why so many names of a person?
BTW The builder, Ram Rao Patil is the party which bribed Sweety Singh aka Sarbjot Singh 'Happy'

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.