Youth Website World Record Website - Youth Message, Yuva Sandesh, Youth Topics, Yuva Vishaya, Youth Icon, Yuva Icon, Youth Video, Yuva Chalchitra, Youth Photos, Yuva Chitra, Youth Function, Yuva Karyakram, Youth Competition, Yuva Pratiyogita.
अप्रैल-अक्टूबर, 2009 के दौरान रेल द्वारा वस्तु-वार माल भाड़ा राजस्व में 9 प्रतिशत की वृध्दि
रेल ने अप्रैल-अक्टूबर 2009 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 29555.92 करोड़ रुपये की तुलना में वस्तु-वार मालभाड़े से 32216.25 करोड़ रुपये का राजस्व 9 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज करते हुए अर्जित किया।
भारतीय रेल ने अप्रैल-अक्टूबर, 2009 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 4679.7 लाख टन माल ढुलाई की तुलना में 7.12 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज करते हुए वस्तु-वार 5012.8 लाख टन माल की ढुलाई की।
अप्रैल-अक्टूबर, 2008 के दौरान 3025180 लाख निबल टन किलोमीटर (एनटीकेएम) की तुलना में अप्रैल-अक्टूबर 2009 के दौरान 9.18 प्रतिशत की वृध्दि दर्शाते हुए 3302780 लाख निबल टन किलोमीटर हो गया।
अक्टूबर, 2009 के दौरान वस्तु-वार माल ढुलाई से कुल राजस्व अर्जन 4801.95 करोड़ रुपये में से 1811.55 करोड़ रुपये 320.8 लाख टन कोयले के परिवहन से, 773.14 करोड़ रुपये निर्यात, इस्पात संयंत्रों और अन्य घरेलू प्रयोग के लिए 119.4 लाख टन लौह अयस्क से, 426.75 करोड़ रुपये 74.6 लाख टन सीमेंट की ढुलाई से, 328.85 करोड़ रुपये 29.2 लाख टन खाद्यान्न की ढुलाई से, 270.35 करोड़ रुपये 33.1 लाख टन पेट्रोलियम ऑयल और स्नेहक की ढुलाई से, 265.82 करोड़ रुपये इस्पात संयंत्रों और अन्य स्थानों से 24.5 लाख टन पिग आयरन और तैयार इस्पात की ढुलाई से, 336.36 करोड़ रुपये 45.2 लाख टन उर्वरक की ढुलाई से 69.32 करोड़ रुपये लौह अयस्क के अलावा 9.00 लाख टन इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चे माल की ढुलाई से, 203.07 करोड़ रुपये 25.4 लाख टन कंटेनर सेवा से और 316.74 करोड़ रुपये 53.4 लाख टन अन्य वस्तुओं की ढुलाई से प्राप्त हुए।
Comments
Post new comment