मानक रख-रखाव पुस्तिका

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए मानक रख-रखाव पुस्तिका दस्तावेज को 31 दिसम्बर, 2009 से पहले प्रकाशित किया जाएगा ।

चार लेन एवं छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का रख-रखाव इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट सेन्टर (ई.पी.सी.) और ओ एण्ड एम समझौते के तहत करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मानक रख-रखाव पुस्तिका जारी करेगा ।

इस आशय की घोषणा भारत सरकार के सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री श्री कमल नाथ ने की । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नियुक्त तीन खण्डों में सलाहकार ने इस संदर्भ में नियम पुस्तिका का मसौदा पहले ही पेश कर दिया है ।

मालूम हो कि रोजमर्रा की रख-रखाव गतिविधियों के अलावा दुर्घटना और वाहन खराब हो जाने की स्थिति से निपटने के उपाय करना भी इसमें शामिल है ।

इसके लिए राजमार्ग पर गश्त, वाहन को उठाने के लिए क्रेन और एंबुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं ।

इसके अलावा पुस्तिका निविदा आवेदन पत्र, सड़क सम्पदा प्रबंधन और अभियांत्रिकीय सुधार के मानक भी सुनिश्चित करेगी ।

भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग अर्थात नेशनल हाइवे यातायात के माध्‍यम से देश को जोड़ने का सबसे महत्‍वपूर्ण तंत्र है ।