" माता रुद्राना दुहिता वसूनाम i स्वसा आदित्यानाम अमृतस्य नाभि ii

mohanbhaya's picture

मित्रों ,
एक अति आवश्यक सूचना की ओर आपका ध्यान चाहूँगा कि - हमारे नगर में एक अभियान चल रहा है , वह है - "गो - ग्राम यात्रा " कुछ स्वंसेवक इस कार्य में लगे हैं हो सकता है कि वे आपके पास भी आयें तो आप उनके द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अपना सहयोग अवश्य दे .

कहा भी गया है कि - " माता रुद्राना दुहिता वसूनाम i स्वसा आदित्यानाम अमृतस्य नाभि ii " देश धर्म संस्कृति का नाता है गाय हमारी माता है i यह अभियान - विश्व मंगल गोऊ ग्राम यात्रा समिति द्वारा आयोजित है , और छत्तीसगढ़ में - १०/०१/२०१० - कवर्धा , ११/०१/२०१० - बिलासपुर , उसी दिन शाम को रायपुर और १२/०१/२०१० को राजनादगांव में सभा हो रही है इसलिए यदि हम कुछ समय निकल कर इस में शामिल होतें है तो हम कुछ अच्छा ही करेंगें .

इस अभियान में लगभग सभी प्रतिष्ठित साधू संत अपना सहयोग दे रहे हैं जैसे - बाबा रामदेव , श्री श्री रविशंकर जी , सुधांशु जी , मोरारी बापू , जैसे अनेक संत , हम भी यदि इसमें अपना सहयोग देतें हैं तो आज हमारे देश में जो गोऊ हत्याए हो रही है उस पर रोक लग सकेगी .
तो हम सभी आगे आ कर सहयोग देंगे इसी उम्मीद के साथ
आपका ही -
मोहन भया