14 से 17 नवम्बर, 2009 तक पटना में भारतीय सड़क कांग्रेस का 70वां वार्षिक अधिवेशन
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वार्षिक अधिवेशन का उद्धाटन करेंगे ।
आगामी 14 नवम्बर से लेकर 17 नवम्बर, 2009 तक बिहार की राजधानी पटना में भारतीय सड़क कांग्रेस का 70वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में सड़कों, पुलों और परिवहन पर आधारित तकनीकी प्रपत्रों पर चर्चा होगी । भारतीय सड़क कांग्रेस अधिवेशन में 2008-09 के दौरान भारत देश की सड़क अनुसंधान प्रयोगशालाओं में किए गए कार्यों की रिपोर्ट पर चर्चा से सड़क परिवहन क्षेत्र को नई जानकारी सामने आयेगी ।
सड़क निर्माण में अपारंपरिक सामग्रियों के इस्तेमाल पर सामूहिक चर्चा के साथ साथ भारतीय सड़क कांग्रेस में अन्य कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी प्रस्तुतियों पर विशेषज्ञों की वार्ताएं शामिल हैं ।
भारतीय सड़क कांग्रेस की परिषद, आम सभा और राजमार्ग अनुसंधान बोर्ड की बैठकें भी संपन्न होंगी ।
पूरे भारत से और विदेशी विशेषज्ञों के 1500 से भी अधिक प्रतिनिधियों के भारतीय सड़क कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेगें है ।
इस अवसर पर 14 से 17 नवम्बर, 2009 तक एक तकनीकी प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी ।
Yuva Sandesh Comments
1 day 11 hours ago
1 week 1 day ago
1 week 2 days ago
1 week 2 days ago
1 week 2 days ago
1 week 2 days ago
1 week 4 days ago
1 week 5 days ago
2 weeks 6 days ago
4 weeks 2 days ago