प्यार का प्रतीक केवल एक विशेष दिन नहीं होता

mohanbhaya's picture

प्यार का प्रतीक केवल एक विशेष दिन नहीं होता
-----------------------------------------------
प्यार के लिए एक दिन निर्धारित करना कम से कम हमारे देश में लागू नहीं होता , क्यों कि हम जीवन को संबंधों में बांध कर जीते हैं , न कि विदेशों की जीवन शैली की तरह . इस लिए प्यार हमारे देश में बिना दिन तय किये मनाया जाता है . तो दोस्तों किसी एक दिन के पर्व में अपनी भावनाओं को न बांधें, अपितु सोचें- जो भी सम्बन्ध हम बनाये, वो कुछ समय के लिए न हो कर हमेशा के लिए हो ! जिसमे प्यार हो भावनाएं हों !! अपनत्व हो !!! कहतें भी है न कि - सम्बन्ध वही होता है जो हमेशा साथ रहे , याद रहे, और अपना सा लगे न कि अपरिचित होने का अहसास कराये .
हम अपने दैनिक जीवन में भी देखतें हैं कि जिसे हम चाहतें हैं उसे हम किसी भी अवसर पर याद जरूर करते हैं , न कि किसी एक विशेष दिन ? और एक बात कि - " कोई भी सम्बन्ध औपचारिकता से परे होना चाहिए तभी वह जीवन भर साथ देता है !"

आपका ही

मोहन भया

Comments

Guest's picture

भारत में प्यार

ओपचरिकता से दूर प्यार भारत में ही मिलाता है ये आप ने बताया ,हर दिन प्यार का ये विचार सर्वोत्तम है क्योकि हम किसी न किसी रूप में रोज किसी न किसी से प्यार करते है