पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल युवा विकास का अंग

Ajay Tripathi's picture

बच्चों, और युवाओं के बहुमुखी विकास के लिये खेलों और शारीरिक शिक्षा पर विशेष जोर देने के इरादे से खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान नाम से एक योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को हर स्तर पर खेलों की गतिविधियों से जोड़ना है।

इस योजना के उद्देश्यों में निचले स्तर पर खेल गतिविधियों के आयोजन से खेलों को व्यापक आधार प्रदान करना, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्टता को बढावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास पर जोर देकर खेलों को लोकव्यापी स्वरूप प्रदान करना शामिल है। इन लक्ष्यों की पूर्ति के लिये पंचायत स्तर पर खेलों का बुनियादी ढांचा तैयार करना और विकास खंड एवं जिला स्तर पर खेलों की वार्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित करना है

देश में कुल 607 जिले हैं, 6373 ब्लाक पंचायतें और 2,50,000 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम अथवा ब्लाक पंचायत स्तर पर इन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन नेहरू युवक केन्द्र के खेलयुवा क्लब, राज्य के खेलयुवा क्लब, युवाखेल गतिविधियों से जुड़े अन्य गैर सरकारी संगठनों, स्व-सहायता समूहोंपंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा।

Comments

Guest's picture

khel

uttam jankari ke liye dhanayvad

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.