छोटे राज्यों पर राजनीति

Ajay Tripathi's picture

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की बुन्देलखण्ड की मांग को गंभीर बनाते हुए अपनी एक राजनैतिक चाल के तहत प्रदेश के 4 हिस्से में बांटने के लिए मांग वाला एक पत्र प्रधानमंत्री को भेजा है ।

जिसमें बुन्देलखण्ड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश और चौथा उत्तरप्रदेश का बाकी बचा हुआ भाग को अलग अलग प्रदेश बनाने की मांग की गयी है। देश के अंदर वर्तमान में तेलंगाना राज्य को लेकर अचानक राजनीति और कवायद तेज हो गयी । तेलंगाना राज्य के मांग को तेजी के साथ उठता देख महाराष्ट्र के विदर्भ प्रान्त ने भी अपने समर्थन में आंदोलन तेजकर दिये हैं ।

अन्य प्रदेशों में भी इस तरह की मांगे आगे बढ़ती जा रही है । वहीं कांग्रेस की ओर से आगामी उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों कोदेखते हुए युवराज राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से दलित राजनीति और बुन्देलखण्ड में विकास की कमी को रेखांकित करते हुए मायावती की राजनीति पर राजनैतिक प्रहार निरंतर किये जा रहे थे । इसके जवाब में मायावती का यह राजनीतिक कदम क्या रंग लायेगा यह देखने वाली बात है ।