छत्तीसगढ़ में दशहरा

Ajay Tripathi's picture

छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक प्रसिध्द दशहरा जगदलपुर में माँ दंतेश्वरी के प्रांगण में मनाया जाता है । यहां इस अवसर पर दंतेश्वरी मांई की डोली निकालने का रिवाज है । बड़े ही सम्मान पूर्वक धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत होकर श्रध्दालुजन मांई की डोली, माँ बली देवी की छत्र डोली की अगवानी , आतीशबाजी और बैण्डबाजों से करते हैं ।

यहां राज परिवार के सदस्य माता की अगुवाई में उनकी अगुवानी करते हैं पूजा अर्चना कर उसे मंदिर तक पहुंचाया जाता है । इस अवसर पर स्थानीय पारंपरिक मूएडा बाजा की धून और लोक नृत्य प्रस्तुत होते हैं ।

फिंगेश्वर, सरायपाली, छूरा और कोमाखान जैसे आदिवासी राजाओं के क्षेत्र में दशहरे का पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है । यह पर्व राम की विजय और रावण की पराभव के रूप में नहीं मनाया जाता बल्कि आदिवासी के राज प्रभावित गांवों में यह उत्सव राज ध्वज की पूजा के रूप में मनाया जाता है ।

राजवाड़ों में शस्त्र पूजा का विधान है। यह शक्ती के आराधना का पर्व है । इस दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है । राज परिवारों की उत्तराधिकारी विजय की प्रार्थना कर रण यात्रा कर गढ़ों की ओर निकलते हैं जहां ध्वजारोहण होता है । दशहरे के अवसर पर रावण का वध नहीं होता है।

जयजयपुर में दशहरा उत्सव पर भी गढ़ तोड़ने की परंपरा है । यहां मिट्टी का गढ़ प्राचीन काल से रहा है । दशहरा गढ़ का निर्माण ईंट व मिट्टी के लौंदे से बनाकर लगभग 18 फीट ऊंचा और 5 मीटर गोलाकार होता है ।

यहां मालगुजारी के समय से प्राचीन परंपरा है । हाथी पर चढ़कर जयजयपुर ग्राम में भ्रमण करते हुए दशहरे मैदान पर जाकर यादव परिवार के सदस्यों द्वारा गढ़ पर चढ़ाने वालों को कुम्हार मिट्टी के गोलों से मारते हैं ।

यहां इस अवसर पर जैयजय पुर के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होते हैं जो मनोरंजन के लिए जसगीत, धुमाल, नाचा, गम्मत छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं ।

गिधौरी, शिवरीनारायण भगवान के शिवरीनारायण मठ में विक्रम संवत 2066 से प्रथम गद्दी महोत्सव का आयोजन संध्या कालीन बेला में सम्पन्न होते आ रहा है । भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर में प्रति वर्ष परम्परानुसार दो बार गद्दी महोत्सव का आयोजन होता है ।

प्रथम आयोजन विजय दशमी दशहरे के पावन पर्व पर आयोजित होता है जिससे दशहरे की रूपरेखा में भगवान शिवरीनाराण का महत्व बढ़ जाता है।

Comments

Guest's picture

Diwali is Started in UK, Britain and Government

Diwali is started from today by Government Authority.
Very Beautiful Video of Diwali

Diwali U.k
Diwali USA
Diwali Europe
Diwali Britain
Diwali Allentown
Diwali Penninslyvania
Diwali India