ब्लाक बीसी-10, ब्राजील में अतिरिक्त निवेश को मंजूरी
आर्थिक मामले की मंत्रिमंडल समिति ने ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) को ब्राजील की परियोजना बीसी-10 में 7 करोड़ अमरीकी डालर के अतिरिक्त निवेश के लिए अधिकृत किया है ।
इसके साथ इस परियोजना में 38.30 करोड़ अमरीकी डालर (16.5 करोड़ अमरीकी डालर की अधिग्रहण लागत को छोड़कर) का कुल निवेश हो जाएगा । यह निवेश ओवीएल के अपने संसाधनों से किया जाएगा, जिसमें भारत सरकार की ओर से किसी प्रकार का वित्त पोषण अथवा गारंटी नहीं की जाएगी ।
मंत्रिमंडल समिति ने ओवीएल परियोजनाओं के लिए सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति को 175 लाख अमरीकी डालर की अतिरिक्त नकद राशि के निवेश के लिए भी अधिकृत किया है । यह धनराशि 7 करोड़ अमरीकी डालर का 25 प्रतिशत है । इसका इस्तेमाल परियोजना की लागत बढने अथवा धन की कमी होने पर किया जाएगा।
Yuva Sandesh Comments
1 day 21 hours ago
1 week 2 days ago
1 week 3 days ago
1 week 3 days ago
1 week 3 days ago
1 week 3 days ago
1 week 4 days ago
1 week 5 days ago
2 weeks 6 days ago
4 weeks 2 days ago